Wednesday 15 August 2012

सिर ऊपर

पाँव सने है 
बुरी तरह से 

गंदा कीचड़
जात पात का 
बिरादरी का
गाढा दलदल

मज़हब का
वो पैना काँटा 
धँसा हुआ है
एड़ी में फिर 

शुक्र है फिर भी 
सिर ऊपर है
सोच रहा है 
निकलूँ कैसे 

इंसानों में 
इसीलिए तो 
सिर ऊपर
दे रखा उसने 

थोड़ा ऊपर सोच सके गर
दलदल से बाहर आ पाए !

 

स्वर ♪ ♫ .... | Creative Commons Attribution- Noncommercial License | Dandy Dandilion Designed by Simply Fabulous Blogger Templates